Saturday, 24 November 2018

Iss Paar Mai,Uss Paar Tum ( इस पार मैं,उस पार तुम )

तुम रूठ मत जाना
मुझे मुशिकल से साँस आती है इस ख्याल से भी,
पता है तुम हँस दोगी, थोड़ी देर में
कर लोगी सुलह अपने हाल से भी।

धीरे-धीरे फैलता मुझमें, कोई ज़हर
महज़ आँसू नहीं छलकता तुम्हारी आँखों से,
मैं ठीक उतना ही डरा सा हूँ
जितना गैरमौजूद हौसला तेरी बातों से।

दूरियों की लकीरों पर जमते-जमते परत
दीवार सी खड़ी होने लगी,
इस पार मैं,उस पार तुम,
पुकारो,  कि गुमशुदी होने लगी।

तीन-चार दिन मिलना, हंस के मिलना,
कर तो लेते हो,
चेहरा बयाँ करता है
किस तकलीफ का बैठे गला रेते हो।

और साँस रोके मैं खड़ा
कर रहा इंतज़ार
मंज़िल के आने का,
नहीं!
हमसफर के छोड़ जाने का।

Friday, 4 May 2018

वो कारवां

वो कारवां निकल गया है दूर कहीं दूर....
ना दीदार में नशा रहा ना आंख में सुरूर।

साथ कोई चलता हो तो बेशक चले,
हार कर ताकि राह में लगा सकें गले,

उस गली जाना है जहाँ के गम मशहूर,
जहां होता नहीं नशा अगले रोज़ काफूर।

उम्र सी गुज़री पर ज़ेहन में ताजा ही रही
आंख भर भर मिलती रही वो छोटी सी कमी

क्या क्या ना करा गया इश्क़ का फितूर,
करीबी भी अचरज करें,के ऐसे भी हैं हुज़ूर।

हैं सिलवटों में अब भी उतनी ही करवटें ,
आखिर कोई बिस्तर तो हो जहां नींद भी बँटे,

हर पहलू हक़ीक़त है, वो ख्वाब सुदूर
शिकायत भी मैं करूँगा और जीना भी है ज़रूर।
(Shikayat bhi maine ki, jeeya bhi bharpur)

वो कारवां निकल गया है दूर कहीं दूर....
ना दीदार में नशा रहा ना आंख में सुरूर

Wednesday, 22 November 2017

Fir ek chaah फिर एक चाह 😜


फिर एक चाह हो फिर एक आह निकले ,
रोज़-रोज़ की ख्वाहिश का तोड़ स्वाह निकले।


फिर कोई खुश दिखे और फिर जलन के मारे,
गर्ममिज़ाजी में सर्दी का एक और सप्ताह निकले।


खूब बाज़ार लगते गर ईमान ही बेचना होता,
शाम ढली ,सामान समेटा,दौड़े जिधर सुबह निकले।


तालियों से घबराई ,है जाँ पड़ी सकते में,
जान निकले मेरी जब किसी मुंह से वाह निकले ।


खैर मेरा दिल टटोलने ..है कलेजा तो आगे आ,
मेरी जेब से ही आए दिन आठ-दस शुबहा निकले ।


होते होते भूलने लगता है कि ग़ज़ल शुरू क्यों हुई?
कुछेक मिसरे तो सिरे से खामख्वाह निकले।


धर सिर माथे चारस जो तेरा लिखा आएगा पढ़ने
जिसकी बाहर ख़ुदपरस्ती से निगाह निकले।


कोई बताये मुझे वो फूंक मार-मार हाथों को
मेरी किताब के पन्ने पलट रहे थे,
सर्दियों में ये नशा काफी होगा
बाद में चाहे अफवाह निकले।

Thursday, 16 November 2017

इन पहाड़ों से Inn Pahado se


शहर की चमचमाती दीवारों में वो सुकून नहीं
जो गांव के जर्जर घर में है,
सब कुछ पा के भी ठगी सी ज़िन्दगी,
आज फिर वापसी के सफर में है।


इन पहाड़ों से हो मेरी शिनाख्त
तुमसे ज्यादा रूबरू हैं मेरे दर्द से ये दरख्त ,
निकलते वक्त 
यहां की मिट्टी का रंग ले गया था बालों में,
मिला कर देख रहा हूँ आज
कितना बदल गया इन सालों में।


गीत पंसदीदा होते थे कुछ , धुन याद आये तो गाएँ
ये पहाड़ ये आसमाँ मेरे पन्ने मेरा कैनवस 
यहीं रची थीं कुछ कविताएं,
और उकेरे थे ख्वाब बिन कम्पस!



लौट कर वैसे आज भी नहीं आया हूँ,
बस कुछ शहरी दोस्तों को गांव दिखाने लाया हूँ।

Saturday, 14 October 2017

Wapasi ka rasta (You Tube Poems )

Just posting my poem's You Tube link to see if it works or not..
Let'see
Link is up there and down below

Wapasi ka Rasta by Chaaras (You Tube Poems)
O yes you saw it
Now click na


Saturday, 27 May 2017

शहर की दास्ताँ (Shehar ki Dastan)


शहर की दास्ताँ को कलमबद्ध करते हैं,
ये शहरवाले भी हद करते हैं.....!

बच्चों को सयानेपन की हिदायत देकर,
खुद बच्चों सी हरकत करते हैं.....!

जिसे गुनगुना कर मुस्कुराया जा सके,
चल ऐसे गीत की आमद करते हैं....!

इन मेहमानों को गले से लगाते हैं,
इन ग़मों की खुशामद करते हैं.....!

जवाँ दिल की आरज़ू है चाँद,
इस उम्र में लोग अक्सर ऐसी ज़िद करते हैं....!

हक़ीक़त में तो बड़े बदसूरत हैं ये "चारस",
इन ज़ख्मों पर खूबसूरत सी ज़िल्द करते हैं....!

Tuesday, 16 May 2017

मैं कौन हूँ तलाश लूँ (Mai Kaun Hoon Talash loon)

तुमसे कोई शुबह नहीं  ,मैं कौन हूँ तलाश लूँ , 
उस तलक मैं सोच लूँ, ख़ामोश रह के सांस लूं.....!

जन्नत के सौदे में होगी कीमत भले ही रूह की,
वहम में जी लूँ या कोई  फिर बदन तराश लूं ....!

या रोज़ोशब ख्याल जिस प्यास के हैं कौंधते ,
नाम उसका लेके अब हाथ में शराब लूं.......!

बहुत फिकर जहान की, जहान के मक़ाम की ,
बाजार जा के इस दफा कोई नई किताब लूं .....!

लम्हे की ज़िन्दगी जिया ,मेरा कहा मेरा किया, 
कितनी बातों पे अब वक्त से इंसाफ़ लूँ.......!

पहचानने लगे हैं लोग चारस है शख्स कोई ,
कहने से पहले गौर करूँ ,या और एक नक़ाब लूँ ......!

तुमसे कोई शुबह नहीं  ,मैं कौन हूँ तलाश लूँ , 
उस तलक मैं सोच लूँ, ख़ामोश रह के सांस लूं.....!

दैत्य

  दैत्य   झुँझलाहट की कोई ख़ास वजह नहीं सुना सकूँ इतना ख़ास हादसा भी नहीं , नुचवा लिए अब ख़्वाबों के पंख नहीं यहाँ तक कि...